मऊ : राम लक्ष्मण जानकी ठाकुर जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ पूजा और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
सुंदरकांड, श्रद्धालुओं ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

संवाददाता,मऊ। राम लक्ष्मण जानकी ठाकुर ट्रस्ट मंदिर टडियाव स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया इस अवसर पर मंदिर में सुंदरकांड पाठ और कथा का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति से भाग लिया सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी और ट्रस्टी वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि जब से प्रभु श्री राम और ठाकुर जी विराजमान हुए हैं ग्राम वासियो में शुभता और मंगल का वातावरण बन गया है सनातन धर्म का ध्वज हर दिशा में ऊंचा हो रहा है और इसके साथ ही देश में एक नई जागरूकता और आस्था का संचार हुआ है इस आयोजन में गांव के गण मान्य लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए भक्तों ने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक भी है इस दौरान गांव के सभी लोग जिसमें विभूति प्रसाद पांडेय प्रवीण पांडेय उमेश पांडेय पीयूष पांडेय शुभम पांडेय पंकज पांडेय आशीष पांडेय गंधराज पांडेय मनोज पांडेय मंदिर के पुजारी अवधेश मिश्रा अरुणेश पांडेय उपस्थित रहे।



