वाराणसी : आचार्य टेकनारायण उपाध्याय कुमारिल शंकर संस्कृति संरक्षक सम्मान से हुए सम्मानित

वाराणसी।काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य आर्चाय ज्योतिष एवं यजुर्वेद के मूर्धन्य विद्वान आचार्य टेक नारायण उपाध्याय जी वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित कुमारिल शंकर संस्कृति संरक्षक सम्मान से सम्मानित हुए। यह सम्मान इनके कालजयी ग्रन्थ काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए दिया गया। यह सम्मान 12 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र गुरुकलम द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य (ज्योतिष पीठ) स्वामी अवमुक्तेश्वरा नन्द सरस्वती जी थे। आचार्य टेकनारायण उपाध्याय वेद विभाग बीएचयू, वाराणसी से गोल्ड मेडलिस्ट और धर्म आध्यात्म पर नियमित पत्र/पत्रिकाओं में लिखते रहे हैं। इस सम्मान की खबर से विश्वनाथ मंदिर परिवार और वाराणसी में हर्ष का वातावरण है।विश्वनाथ मंदिर के अर्चक डां नीरज कुमार पाण्डेय, आचार्य ओम् प्रकाश मिश्र सारस्वत परिषद् के अध्यक्ष प्रो विवेकानंद तिवारी आदि ने इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी।




