
बलिया। शहर कोतवाली पर मुकदमा न लिखे जाने का आरोप लगाते हुए बहेरी निवासी रिंकू खां ने शनिवार को दोपहर एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। कहा हैं की गुरुवार की रात मामूली बच्चों के विवाद को दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। एक पक्ष द्वारा चाकू चलये जाने से राजू गंभीर रुप से जख्मी हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
ज्ञापन में रिंकू खां ने कहा हैं कि बीते गुरुवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर मेरे पड़ोस के ही कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में मेरे भाई राजू को चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। वहीं ईंट-पत्थर चलने से मेरे चचेरे भाई दौलत व भतीजा आसिफ उर्फ कर्नल गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में तहरीर देने के बावजूद अभी तक कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उधर इस संबंध में शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं, तहरीर मिली है। जांच के बाद सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।




