Slide 1
Slide 1
लखनऊ

लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने छठ पर्व के घाटों लिया जायजा, पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश


लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने छठ महापर्व के दृष्टिगत महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ  विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया  छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंत्री श्री शर्मा सर्वप्रथम कल्याणपुर पिकनिक स्पॉट स्थित घाट पहुंचे, जहां उन्होंने छठ पर्व के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की साफ- सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात मंत्री श्री शर्मा लक्ष्मण मेला पार्क स्थित छठ घाट पर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई और अन्य नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर मंत्री  ए.के. शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी और जलाशयों के घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध हों। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। घाटों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय करने, भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं ऐसी हों, जिससे श्रद्धालु पूरे उत्साह, उल्लास और श्रद्धा के साथ छठ पर्व मना सकें। उन्होंने कहा की नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करते हुए अपनी व्यवस्थाएं बेहतर रखनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button