Slide 1
Slide 1
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़:विद्युत सेवा महाअभियान,दूसरे दिन भी समस्याओं का हुआ निस्तारण

रविंद्र जायसवाल
लालगंज, प्रतापगढ़। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर विद्युत सेवा महाअभियान शिविर में शुक्रवार को एक सौ पैंतीस शिकायतों की अफसरो ने सुनवाई की। इसके तहत बिल के चौबीस तथा मीटर के पांच व कनेक्शन के नौ एवं क्षमता वृद्धि की दो शिकायतों का निस्तारण हुआ। शिविर में अधिशाषी अभियंता रूपेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं को विशेष राहत प्रदान की जा रही है। उन्होने बताया कि ऐसे उपभोक्ताओं को विद्युत बिल के भुगतान में छूट भी प्रदान हो रही है। शिविर का संयोजन एसडीओ इं0 आशुतोष कुमार व संचालन इं0 शुभम गर्ग ने किया। एसडीओ आशुतोष के मुताबिक उन्नीस जुलाई को शिविर का समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button