Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

वाराणसी:कुशवाहा महासभा का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत राजगीर राकेश के परिजनों से मिला

प्रदेश सरकार से 10 लाख मुआवजा देने की मांग


सुशील कुमार मिश्र (चौबेपुर) वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम, गरथौली  पुरा अनेवा के निवासी राजगीर राकेश मौर्य पुत्र वंशराज मौर्य एवं उनकी धर्मपत्नी गुंजा मौर्य की गत दिनों चंदापुर के पास हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर कुशवाहा महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को उनके आवास पर जाकर स्वर्गीय राकेश मौर्य के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बँधाया और उनसे कहा कि दु:ख की इस घड़ी में कुशवाहा महासभा आपके साथ है, हम सभी आपको हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि हम लोग प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर स्वर्गीय राकेश के परिजनों को 10 लख रुपए मुआवजा देने की मांग करेंगे।इस संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल स्थानीय विधायक टी. राम एवं सांसद वीरेंद्र सिंह से भी मिल कर स्वर्गीय राकेश के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करेगा।प्रतिनिधि मंडल में कुशवाहा महासभा के महानगर अध्यक्ष एवं नगर निगम के पूर्व उपसभापति राजेंद्र गांधी कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दीपक कुमार मौर्य, पांडेपुर वार्ड के सभासद अशोक कुमार मौर्य, शिवपुर वार्ड के पूर्व सभासद रोहित कुमार मौर्य,  मनोज कुमार मौर्य, प्रेमचंद मौर्या, अनिल मौर्य (मास्टर) एवं काशी पत्रकार संघ के पूर्व मंत्री आनंद कुमार मौर्य शामिल रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button