जिला महाराजगंज
शिक्षक दिवस पर लक्ष्मीपुर खास गांव में जरूरतमंद बच्चों में बाटा नि:शुल्क कापी कलम

महराजगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थान साहित्य उन्नयन संघ द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी मिशन एक लाख के तहत संघ के जिलाध्यक्ष शशि कुमार वर्मा के नेतृत्व में एवं ग्राम लक्ष्मीपुर खास के ग्राम प्रधान अकरम सिद्दीकी की उपस्थित में जरूरतमंद बच्चों में कॉपी,कलम एवं मिष्ठान का निःशुल्क वितरण किया। साहित्य उन्नयन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप चौहान ‘बागी’ ने बताया कि अभी तक बलिया,मऊ,महराजगंज आदि जिलों के लगभग 8,125 जरूरतमंद बच्चों में उक्त सामग्री का वितरण किया जा चुका है।इस अवसर पर श्री नारायण प्रजापति, शौर्य वर्मा, मोती लाल, सरिता देवी, रम्भा देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।