Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : दिनदहाड़े दुस्साहस ! भाजपा नेत्री की कार का शीशा तोड़ ₹60 हजार कैश और सोने की अंगूठी उड़ाई

सीटीवी में कैद हुई वारदात

मोहित त्यागी /बुलंदशहर। स्याना कस्बे में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला समिति की अपर्णा त्रिपाठी* के स्याना स्थित कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर पर्स लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली रोड स्थित कार्यालय के बाहर हुई। बदमाश ने कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखा पर्स निकाल लिया। चोरी गए पर्स में करीब ₹60,000 नकद, लगभग 6 ग्राम सोने की अंगूठी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button