शॉपिंग मॉल में बिक रहे सूजी में मिले कीड़े

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। शहर के एक नामचीन शॉपिंग मॉल से खरीदे गए सूजी और मैदा में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया और जांच शुरू कर दी। मामला सिविल लाइन क्षेत्र का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार शहर में रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को शहर के एक शॉपिंग मॉल से सूजी, मैदा और बेसन खरीदने पहुंचे थे। घर आकर जब उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें छोटे-छोटे कीड़े पाए गए। उन्होंने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर साझा कर दी। कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम तुरंत मॉल में जांच के लिए पहुंची। टीम ने एक-एक पैकेट की बारीकी से जांच की और संदिग्ध पाए गए तीन-चार पैकेटों को सील कर लिया। इसके बाद नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। जांच दल ने मॉल प्रबंधन से भी जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।




