Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

देवरिया : 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

असगर अली
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा  अपराध,अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान अपरेशन प्रहार  के तहत थाना भाटपार रानी पुलिस द्वारा बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के  फुलवरिया चौराहा के पास से एक टाटा मैजिक वाहन से 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाईश बरामद किया। शराब ले जा रहे अभियुक्त नीतीश कुमार पुत्र सिकन्दर राय निवासी विशुनपुरा थाना मसरख जनपद सारण (छपरा) बिहार को गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में थाना भाटपार रानी पर मु0अ0सं0-007/26 धारा-318 (4) बीएनएस व 60,72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर व वाहन संख्या – BR 08G 5891 को 207 एम0बी0एक्ट मे सीज कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष  अभिषेक कुमार राय, उ0नि0 दुर्गेश बरनवाल, का0 अजय मौर्या एवं का0 सौरभ सिंह थाना भाटपार रानी जनपद देवरियॉ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button