Slide 1
Slide 1
भदोहीराजनीति

भदोही: अपना दल एस ने भरी हुंकार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हर सीटों पर उतारेगी पार्टी अपना प्रत्याशी

पार्टी अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का देगी अवसर: ज़िलाध्यक्ष हरिलाल पाल

आफताब अंसारी
भदोही। अपना दल एस जिला इकाई की मासिक बैठक बुधवार को ज़िलाध्यक्ष हरिलाल पाल की अध्यक्षता में नगर के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में जनपद से सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया। ज़िलाध्यक्ष हरिलाल पाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की बहन अनुप्रिया पटेल के अनुमति से पार्टी त्रिस्तरी पंचायत चुनाव हर सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है। जिला अध्यक्ष हरिलाल पाल ने कहा की सभी सीटों पर अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव लड़ने का अवसर देगी। कहा कई सीटों पर प्रत्याशी का चयन भी हो चुका है और कहीं पर अभी चयन की प्रक्रिया चल भी रही है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी दिगंबर पटेल ने कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी पर हम अत्याचार नहीं सहेंगे। उन्होंने खेतलपुर में हुए प्रकरण पर औराई SHO को भी फटकार लगाई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बौद्धिक मंच जयप्रकाश पटेल ने सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की मंगल शुभकामनाएं दी। पार्टी के प्रदेश सचिव गुलाब सरोज एवं पूर्व सचिव नंद जायसवाल ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पार्टी के तीनों विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा भदोही कपिल देव बिन्द, विधानसभा ज्ञानपुर अरदास श्रीवास्तव, विधानसभा औराई उदल पटेल ने जिला अध्यक्ष के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की शपथ ली। विधानसभा सह प्रभारी बनवारी श्रवणकार ने पार्टी को मजबूती का मंत्र दिया। पार्टी में आए हुए कई पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव द्वारा पुष्प गुच्छ देकर तथा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया। बैठक में मोतीलाल मौर्य, राजेंद्र बिंद, रविंद्र विश्वकर्मा, आशुतोष पाठक, कप्तान पासी, डॉ बंसराज पटेल, राजदेव पटेल, बसंत लाल पटेल, शहनवाज अंसारी, रामचरित्र सरोज, विनय त्रिपाठी, नसरुद्दीन, सलाम अंसारी, संतोष प्रजापति, धर्मराज पासी, ओंकार नाथ पाल, रवि शंकर पाल, सुशील शर्मा, विनय मौर्य, सत्यम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button