गाजीपुर: मुहम्मदाबाद भाजपा देहात मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा

त्रिलोकी नाथ राय/गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत भाजपा के देहात मंडल के पदाधिकारियों द्वारा विशाल बाइक रैली द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता पीयूष कुमार राय थे।बाइक रैली कुंडेसर चट्टी से शुरु हो सुरतापुर, बालापुर,सलेमपुर होते तहसील स्थित अष्ट शहीद पार्क में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि और कार्यकर्ताओं ने अष्ट शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता शशांक शेखर राय, आयुष पाण्डेय (BJYM ) प्यारे मोहन सिंह यादव, सतीश राय, ऋषभ राय, चन्द्र विजय राजभर, योगेश कुशवाहा,विशाल राय, विनय राय, पूर्णेंदु राय,जगदीश शर्मा,अजीत राय,अनिल राय,विशाल राय,श्रीनारायण ,शंकर चौधरी,सौरभ सिंह शोभित मिश्रा ,निरंजन गुप्ता,विनय राय, साहेब राय,झब्बू राय,वरूण गुप्ता,योगेश कुशवाहा,पूर्णेंदु राय,अशोक राय,विनोद यादव सहित समस्त मोहम्मदाबाद देहात मंडल के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।





