भदोही: हिन्दू बहनें पहुंची अपने भाई आरिफ सिद्दीकी के घर राखी बांधने

हम अपने बहनों के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने के लिए हैं वचनबद्ध: आरिफ सिद्दीकी
दुनिया मे रिश्तों को निभाने लिए भारत देश ही है जहां अटूट परंपरा निभाई जाती है
ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट….
भदोही। बहन-भाई का अटूट रिश्ता और प्यार का पर्व रक्षाबंधन पूरे श्रद्धा और स्नहे के साथ मनाया गया। नगर के मोहल्ला पचभैया स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी के आवास पर शनिवार को पहुंची दर्जनों से अधिक महिलाएं रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही गर्व के साथ अपने मुंहबोले भाई को राखी बांध कर मनाई। निरन्तर 20 वर्षों से हिन्दू बहनें अपने भाई आरिफ सिद्दीकी को राखी बांधते हुए आ रही हैं। जो भारत की संस्कृति और सभ्यता तथा सुंदर भारत की मिसाल है। वहीं आरिफ सिद्दीकी अपनी बहनों से राखी बंधवा कर उनकी रक्षा एवं सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हैं। आरिफ सिद्दीकी ने कहा दुनिया मे रिश्तों को निभाने के लिए भारत देश ही है जहां अटूट परंपरा निभाई जाती है। कहा हम बहोत ही खुशनसीब है जो हमारी हिन्दू बहने हमें निरन्तर 20 वर्षों से राखी बांधते हुए चली आ रही है। कहा यही हमारे भारत वर्ष की संस्कृति, सभ्यता और यही हमारे भारत की खूबसूरती भी है। हम अपनी बहनों की रक्षा और सुरक्षा तथा हर दुख-मुसीबत की घड़ी में हमेशा खड़े रहेंगे। बहनों ने अपने भाई की आरती उतारी और मुंह मीठा कर लंबी उम्र की कामना की। वहीं आरिफ सिद्दीकी ने बहनों को स्नेह भरा उपहार भेंट की। बहन अनिता गुप्ता ने कहा मेरा भाई आरिफ सिद्दीकी 140 करोड़ भाइयों में एक और नेक है। हम सभी बहने आरिफ सिद्दीकी की लंबी उम्र की दुआएं करती हूं। इस अवसर पर अनिता गुप्ता, रिंकी गुप्ता,गुड़िया श्रीवास्तव, सुनीता पटेल, सरिता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सुनीता गुप्ता, इशिका गुप्ता, बबिता दुबे, हाजी सुहेल अंसारी, अभिषेक यादव, जितेंद्र राय, आयुष मौर्या आदि रहे।




