घोसी SDM के पेशकार की मां का निधन,अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

संवाददाता / मऊ । घोसी तहसील में कार्यरत एसडीएम के पेशकार मुरारपुर निवासी आशुतोष कुमार की माता सोनवर्षी देवी का लखनऊ स्थित एक अस्पताल में 87 वर्ष की अवस्था में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सोनवर्षी देवी के निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर फैल गई और लोगो ने गहरी संवेदना व्यक्त की। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे इलाके से लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे। गौरतलब है कि सोनवर्षी देवी के बेटे आशुतोष कुमार ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राम, घोसी के एसडीएम न्यायिक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता कालिकादत्त पाण्डेय, उमाशंकर उपाध्याय एड, सतीश कुमार पाण्डेय एड, राम प्रवेश, रंजीत, संतोष, परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और इलाके के लोग मौजूद थे।




