Slide 1
Slide 1
सोनभद्र

सोनभद्र:सीएम के संभावित आगमन को लेकर राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश

राकेश चंदेल
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। इस दौरान मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजाति गौरव दिवस बिरसा मुण्डा की जयंती पर 15 नवम्बर को मुख्यमंत्री का जनपद में आगमन प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत सभी अधिकारी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर लें, जिससे कार्यक्रम भव्य व दिव्य तरीके से सम्पन्न कराया जा सकें। इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे ने कहा कि जनजाति गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियां करने के साथ ही सभी विभाग सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं और जिन भी अधिकारी को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, वह उसका अनुपालन ससमय सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी ससमय अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम स्थल पर स्टाल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित को दिए। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button