
असगर अली
देवरिया।जनपद के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ( दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0-0215/2025 धारा 65(2), 352, 351(3) बीएनएस0 व 5M(F)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त श्रवण कुमार सिंह पुत्र स्व0 राजाराम सिंह निवासी थाना क्षेत्र श्रीरामपुर जनपद देवरिया को घटना से सम्बन्धित एक अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। ज्ञातव्य है कि बीते कल एक 09 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में पीड़िता की मौसी के तहरीर पर थाना श्रीरामपुर मु0अ0स0-0215/2025 धारा 65(2), 352, 351(3) बीएनएस0 व 5M(F)/6 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उ0नि0 डॉ0 महेन्द्र कुमार,उ0नि0 विपिन यादव, हे0का0 कृपाल सिंह परिहार एवं हे0का0 अरुण कुमार सिंह थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया शामिल रहे।




