चंदौली
चंदौली: असवरिया ग्राम में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

चंदौली। धानापुर ब्लॉक के असवरिया ग्राम सभा में जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट के तहत एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के जेई रमेश पटेल ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनपद के अन्य गाँवों में भी अनवरत जारी रखा जाएगा। ग्रामीणों से इस मुहीम में सहयोग की अपील की। जिससे पर्यावरण संरक्षण को जन सहयोग द्वारा बढ़ावा मिल सके। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सूरज जायसवाल, दिनेश प्रजापति, उपेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस अभियान में अपना सहयोग दिया ।




